Headlines

सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि व शिरोमणि नामदेव की मनाई जयंती

इटावा। सपा कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि एवं पिछड़े , दलितों,गरीबों को जागृत करने वाले संत शिरोमणि नामदेव की जयंती के अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी को संस्कृत साहित्य का आदि कवि और विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रामायण का रचयिता माना जाता है। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं सपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप शाक्य बबलू ने पिछड़ों, दलितों गरीबों जागृत करने वाले संत शिरोमणि नामदेव जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि भारत वर्ष ऋषि मुनियों और संतों तथा महापुरुषों का देश है, भारत की भूमि पर अनेक महावीर और पराक्रमी विद्वानों ने जन्म लेकर भारत की भूमि को गौरवान्वित किया है, भारत की पवित्र भूमि पर अनेक विद्वान हुए हैं उनमें से एक महर्षि वाल्मीकि जी भी हैं उन्होंने वाल्मीकि जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला, और सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
विचार गोष्ठी में सपा प्रदेश सचिव के. पी. शाक्य, सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, उदयभान सिंह यादव , लाखन सिंह जाटव, बृजमोहन सिंह राजपूत, सपा जिला उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, सपा जिला सचिव संगीता राजपूत, प्रदीप सोनी, प्रवीण कुशवाहा, मनोज राणा, संतोष राठौर, नम्रता दोहरी, अवनीश वाल्मीकि, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share