इटावा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नुमाइश पंडाल में दोपहर 3 बजे पहुंचकर 604 करोड़ रुपए की 128 परियोजनाओं में 59 परियोजनाओं का लोकार्पण, 69 शिलान्यास करेंगे तत्पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। 2027 के चुनाव के मद्देनजर सरकारी योजनाओं को भी गिनाएंगे। नुमाइश पंडाल में एक बड़ा भव्य पंडाल सजाया गया है, सामने बने बड़े मंच पर एक एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, इसके साथ लोगो को बैठने के लिए भी पांच हजार से अधिक कुर्सियां डाली गई हैं। पंडाल में भीड़ को दिखाने के लिए पीछे कई डिस्प्ले स्क्रीन भी लगाई गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है, जनपद सहित आसपास के जनपदों से हजारों लोगों की पहुंचने की संभावना है।
इटावा में आज आयेंगे सीएम योगी, 604 करोड़ रुपए की देंगे सौगात, तैयारियां हुई पूरी

