इटावा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा के बाद इटावा में NSUI छात्र संगठन (कांग्रेस) के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं के बीच मिठाई बांटी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह छात्रों के संघर्ष और आवाज की जीत है।
NSUI के जिलाध्यक्ष आसिफ ज़ादरान ने कहा कि लंबे समय से छात्र परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन आगे भी संघर्ष करता रहेगा।इस अवसर पर आसिफ ज़ादरान ने कहा, “झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। धर्मेंद्र गए, अब नरेंद्र की बारी है।”कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग दोहराई। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद NSUI ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

