Headlines

मुख्यमंत्री के आज प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट, पुलिस अधिकारियों की हुई ब्रीफिंग

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नुमाइश पंडाल में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
ब्रीफिंग में कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, जनसभा स्थल एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन, प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच, ट्रैफिक डायवर्जन, सोशल मीडिया निगरानी, भीड़ प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा एवं अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसएसपी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया।

Please follow and like us:
Pin Share