इटावा।जिला पंचायत सभागार में सपा सांसद जितेंद्र दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ,विधायक राघवेंद्र गौतम सहित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर उनके समक्ष 18 सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी बात रखी। सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश के साथ-साथ इटावा में भी अनेकों विकास कार्य कराए गए किंतु सपा द्वारा कराए गए उन कार्यों के रखरखाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सांसद ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा के मुख्यमंत्री जिस नुमाइश पंडाल में आ रहे हैं उसे नुमाइश पंडाल का निर्माण नेताजी मुलायम सिंह यादव ने करवाया था किंतु उचित देखभाल और रख रखाव ना होने के कारण आज वह काफ़ी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा उस तरफ़ ध्यान दिया जाए। इसी के साथ ही सैफई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य भी धनाभाव के कारण ठप्प पड़ा हुआ है उसे सुचारू रूप से क्रियान्वित कराया जाए। उन्होंने सैफई अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, नर्सों की कमी और दवाओं की कमी पर भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इन सारी कमियों के बावजूद वहां बीजेपी सरकार में दलाल पैदा हो गए हैं। इसके चलते ग़रीब मरीज़ों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अतः वहां का कार्य भी ठीक प्रकार से हो इसके लिए इस तरफ भी ध्यान दिया जाए।इसी के साथ ही प्रेस वार्ता में विभिन्न बिंदुओं से पत्रकारों को अवगत कराया गया। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव गोपाल यादव, महामंत्री वीरू भदौरिया,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव जी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, अनवार हुसैन, उमेश राजपूत डुल्ले आदि उपस्थित रहे।प्रेस वार्ता में मनोज यादव बंटी, जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव पिंटू सत्यभान यादव, सत्यवान यादव अभिनेता भी सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री से विभिन्न बिंदुओं पर मांगा जवाब

