Headlines

पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में छात्र सामान्य चुनाव संपन्न, विद्यार्थियों ने सीखी लोकतांत्रिक प्रक्रिया

इटावा-पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल,में छात्र सामान्य चुनाव (Students’ General Election) का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने हैड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कप्तान, हाउस वाइस कप्तान तथा वालंटियर हेड जैसे विभिन्न छात्र नेतृत्व पदों के लिए उत्साहपूर्वक मतदान किया।विद्यालय प्रशासन द्वारा संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया गया। मतदान के दौरान सभी निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक लोकतांत्रिक व्यवस्था का अनुभव प्राप्त हुआ।विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार तोमर ने कहा, “विद्यालय केवल शैक्षणिक ज्ञान देने का माध्यम नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी केंद्र है। छात्र चुनाव जैसी गतिविधियाँ बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करती हैं। हमें विश्वास है कि चुने गए छात्र प्रतिनिधि विद्यालय और विद्यार्थियों के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करेंगे।”
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कहा, “लोकतंत्र की सही समझ बचपन से विकसित होना अत्यंत आवश्यक है। छात्र चुनाव विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, निष्पक्ष चुनाव, नेतृत्व और उत्तरदायित्व के महत्व से परिचित कराते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों को भविष्य का जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की लोकतांत्रिक एवं नेतृत्व विकास गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।”चुनाव में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस अवसर ने बच्चों को विद्यालय स्तर पर लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को निकट से समझने और उसमें सक्रिय सहभागिता निभाने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी उम्मीदवारों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Please follow and like us:
Pin Share