इटावा। जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर हुए बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज में घायल छात्रों के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाह्न पर प्रदेश व्यापी कैंडल मार्च निकल जाने के क्रम मे इटावा में ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में एक कैंडल मार्च निकाला गया। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण कर इस कैंडल मार्च का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी कांग्रेसियों द्वारा शांतिपूर्वक मार्च करते हुए शास्त्री चौराहा स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जाकर समाप्त किया गया।इस अवसर पर आशुतोष दीक्षित ने कहा कि आज भाजपा सरकार की हठधर्मी और मनमाने रवैए के चलते अपने हक़ के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले निहत्थे और निर्दोष छात्रों के ऊपर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण कार्यवाही की गई। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। और घायल छात्रों के लिए मुआवजे़ की मांग करती है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को उन्होंने देश के युवाओं की बड़ी जीत बताया। ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक युवाओं वाला देश भारत की तानाशाही सरकार को आज युवा शक्ति के आगे झुकना ही पड़ा।कैंडल मार्च में छात्रों के अधिकारों के लिए खड़े होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी कोमल सिंह कुशवाहा, करन सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी, अमित त्रिपाठी अंबुज, संजय दोहरे, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, सतीश नगर, आसिफ जादरान, सोहेल वारसी, मोहम्मद इमरान, शिवा ठाकुर, प्रदीप द्विवेदी, अमन तिवारी, प्रेम किशोर द्विवेदी, सरताज, सुभान, तालिब तैमूर अहमद, ज़ाहिद, सत्येंद्र माहेश्वरी योगेंद्र सिंह, आदिल एवं नदीम सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे। ऋक्ष
जंतर मंतर पर पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

