Headlines

रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा हस्तिनापुर डिस्पेंसरी में सुरक्षित मातृत्व जागरूकता एवं सेवा गतिविधि का आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की अध्यक्ष Rtn. Dr. Priyamvada Bhasin के नेतृत्व में हस्तिनापुर डिस्पेंसरी में सुरक्षित मातृत्व (Safe Motherhood) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं सेवा गतिविधि का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत डिस्पेंसरी को ब्लड प्रेशर मशीन, व्हीलचेयर एवं फिटल डॉप्लर (Doptone) प्रदान किए गए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को मदर एवं चाइल्ड केयर किट्स वितरित की गईं तथा 58 आशा कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उपयोगी बैग भेंट किए गए।

Safe Motherhood Awareness विषय पर Rtn. Dr. Reeta Mishra एवं कार्यक्रम की Guest of Honour, Dr. Keerti Dhonde, President, Obs & Gynae Society of Gwalior, ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, सुरक्षित गर्भावस्था तथा समय पर चिकित्सकीय देखभाल के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर Rtn. Dr. Priyamvada Bhasin, Rtn. Dr. Deepali Mathur (DHO), Rtn. CA Shubhangi Chaturvedi, Rtn. Udit Chaturvedi (Secretary) तथा हस्तिनापुर डिस्पेंसरी के Block Medical Officer, Dr. Sunil Parashar उपस्थित रहे।

कार्यक्रम से लगभग 170 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर समाज के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा.

Please follow and like us:
Pin Share