Headlines

महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिलाओं की समस्याएं सुनी

इटावा। राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना।
जनसुनवाई के दौरान 15 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न एवं पेंशनर्स से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों का 15 दिन के अंदर निस्तारण किया जाए। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा जनसुनवाई की बैठक के दौरान अधिकारी अपने पिछले कार्यों के बारे में अवश्य बताएं एवं लिखित में लेकर आए एवं सरकार की सभी योजनाएं आमजन तक अवश्य पहुंचाई जाए। उक्त अवसर पर सीओ जसवन्तनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share