इटावा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई को प्रस्तावित इटावा दौरे को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लिया।बैठक में ड्यूटी प्लान, वीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, संचार व्यवस्था एवं आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की गई। एसएसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध, सतर्क एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यक्रम स्थल और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

