Headlines

सरायभूपत रेलवे स्टेशन के पास युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

इटावा -सरायभूपत रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे पोल संख्या 216 के पास शुक्रवार को एक युवक और एक युवती के शव रेलवे पटरी के किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल रेलवे क्षेत्राधिकार में होने के कारण मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई जीआरपी द्वारा की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में कुछ परिस्थितियां प्रेम प्रसंग से जुड़ी होने की संभावना की ओर संकेत करती हैं, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
जीआरपी मृतकों की शिनाख्त, घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Please follow and like us:
Pin Share