Headlines

राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने सीएम मोहन यादव को जताया आभार

इंदौर,-श्रमंण संस्कृति के महा संत परम पूज्य मुनिपुंगव सुधासागर जी को राजकीय अतिथि घोषित करना ऐतिहासिक निर्णय: संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव जी को पत्र लिखकर निर्यापक मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज को राजकीय अतिथि घोषित करने के निर्णय पर हार्दिक आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया है।
संघ के अध्यक्ष राकेश जैन गोहिल द्वारा दिनांक 23 जुलाई 2026 को जारी पत्र क्रमांक संग./2026/136 में कहा गया कि शासन का यह निर्णय केवल एक महान तपस्वी संत के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा, अहिंसा, संयम, नैतिकता एवं सनातन जीवन मूल्यों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का भी सशक्त प्रमाण है। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि
त्याग और राष्ट्रसेवा का सम्मान ।
पत्र में उल्लेख किया गया कि पूज्य गुरुदेव ने अपने कठोर तप, त्याग, राष्ट्रचिंतन, पर्यावरण संरक्षण, गौ-संवर्धन, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं मानवता के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया है। उनका जीवन समाज को सदाचार, आत्मसंयम और राष्ट्रसेवा का संदेश देता रहा है। संघ के मंयक जैन ने कहा कि ऐसे युगद्रष्टा संत को राज्य सरकार द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान संपूर्ण जैन समाज ही नहीं, बल्कि समस्त प्रदेशवासियों के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
प्रदेश की प्रगति की कामना
राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के प्रचारक दद्दू ने मुख्यमंत्री जी की इस ऐतिहासिक एवं सराहनीय पहल के लिए पुनः आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति, समृद्धि, सांस्कृतिक वैभव एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे।

उल्लेखनीय – मुनिपुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज का चातुर्मास 2026 इस वर्ष इंदौर में होगा। 26 जुलाई को उनका भव्य मंगल प्रवेश बड़ा गणपति से प्रारंभ होगा।

Please follow and like us:
Pin Share