Headlines

इकदिल थाना समाधान दिवस में डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा। माह के चौथे शनिवार को थाना इकदिल में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की जांच निष्पक्षता से करते हुए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही अनावश्यक देरी से बचने और निर्धारित समयसीमा के भीतर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।समाधान दिवस में पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share