इटावा। शहर के लालपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज एवं आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य परम पूज्य सराक केसरी संप्रति संबुद्ध श्रमण मुनिश्री 108 विशल्यसागर जी महाराज के दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, विवेक जैन, रितेश जैन, पूरन जैन, बंटी जैन बनारस एवं दिलीप जैन ने बताया कि 25 अक्टूबर 2026 को प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा के बाद 108 जोड़ों के माध्यम से श्री1008 महामृत्युंजय महामंडल विधान का आयोजन होगा। वहीं, 26 अक्टूबर को मुनिश्री के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। इन धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालु भगवान की आराधना कर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे। आयोजकों ने जैन समाज के लोगों से अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस पावन अवसर के साक्षी बनने की अपील की है।यह आयोजन स्वर्णिम वर्षायोग श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
लालपुरा जैन मंदिर में 25 को महामृत्युंजय महामंडल विधान, 26 अक्टूबर को मनाया जाएगा दीक्षा दिवस समारोह

