Headlines

पीईटी परीक्षा को लेकर पुलिस के निर्देश अभ्यर्थियों से अधिक किराया वसूला तो टेम्पो चालकों पर होगी कार्यवाही

इटावा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की पीईटी परीक्षा-2026 के मद्देनजर इटावा पुलिस ने अभ्यर्थियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सभी टेम्पो चालकों को अभ्यर्थियों से निर्धारित किराया ही वसूलने की हिदायत दी है।यातायात प्रभारी संजय सिंह ने निर्देशित किया है कि कोई भी टेम्पो चालक अभ्यर्थियों से निर्धारित किराये से अधिक धनराशि न वसूले और वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।पुलिस ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि कोई टेम्पो चालक निर्धारित किराये से अधिक पैसे मांगता है, तो वे वाहन की फोटो सहित पूरी जानकारी मोबाइल नंबर 9454403289 पर उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share