Headlines

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कलेक्टर को वाल्मीकि रामायण भेंट कर स्वागत किया

भिंड. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुडडू वाल्मीकि एडवोकेट ने यूनियन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्टर भिंड पंकज जैन से मुलाकात कर महर्षि वाल्मीकि रामायण भेंट कर स्वागत किया। एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने कलेक्टर से सामाजिक विषयों पर चर्चा कर यूनियन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे अवगत कराया।कलेक्टर ने यूनियन के द्वारा चलाये जा रहें अभियान शिक्षा को मूलमंत्र बनाओं झाड़ू छोड़ो कलम उठाओ की सराहना की और यूनियन के पदाधिकारियों से कहां समाज में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करें और नशा आदि से दूर रखने के लिए प्रेरित करें । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवीन भिंड कलेक्टर ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश पाथरे, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रजत बंटी पाथरे, संभागीय अध्यक्ष प्रदीप धौलपुरिया, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share