Headlines

लवेदी पुलिस ने 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ किया एक गिरफ्तार

इटावा। अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लवेदी थाना पुलिस ने एक युवक को 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 23 अक्टूबर को थाना लवेदी पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान चंद्रपुरा नहर पुल के पास लवेदी रोड पर बने मंदिर से चंद्रपुरा गांव की ओर नहर की कच्ची पटरी के आगे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद थैले से 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरसिंह पुत्र हरनरायन सिंह, निवासी ग्राम परशूपुरा, थाना बकेवर, जनपद इटावा, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 54/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लवेदी उपनिरीक्षक गौरव कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल नीशू कुमार शामिल रहे।

Please follow and like us:
Pin Share