सैफई : तेलंगाना में होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआइडीजेएएम) 2026 के लिए इटावा के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को सैफई में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न हुई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इटावा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव एसके यादव और कोषाध्यक्ष मयंक यादव ने आयोजन की तैयारी के दौरान बताया था कि इसका उद्देश्य जिले की एथलेटिक्स प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दौड़, कूद, थ्रो और पेंटाथलॉन सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
अंडर-16 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदित्य यादव प्रथम, आर्यन द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। 200 मीटर में आर्यन, आदित्य यादव और अभिषेक ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अभिषेक प्रथम, आदित्य यादव द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। 800 मीटर में आर्यन प्रथम, अंशुल द्वितीय और अभिषेक तृतीय रहे। लंबी कूद में आदित्य यादव, ऊंची कूद में आर्यन और गोला फेंक में अभिषेक ने पहला स्थान हासिल किया।अंडर-16 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशी प्रथम, राधिका द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। 200 मीटर में राधिका, 400 मीटर में खुशी और 800 मीटर में अंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में खुशी और गोला फेंक में राधिका प्रथम रहीं।
अंडर-14 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, शिवम द्वितीय और लकी तृतीय रहे। 200 मीटर में शिवम, 400 मीटर में कार्तिक और 800 मीटर में लकी ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में कार्तिक और गोला फेंक में शिवम प्रथम रहे। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनन्या प्रथम, काजल द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। 200 मीटर में काजल, 400 मीटर में अनन्या और 800 मीटर में प्रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अनन्या और गोला फेंक में काजल प्रथम रहीं। पेंटाथलॉन में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एसएन यादव ने किया। इस मौके पर कमलेश कुमार कुश्ती कोच, नीतू चौहान कबड्डी कोच, रामेश्वर स्विमिंग कोच एवं राम सुशील, रामकुमार,पुष्पकर, इंद्र कुमार,रागिनी यादव,कुसुम कुमारी, लाल सिंह, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे
जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राष्ट्रीय मीट के लिए होगा चयन

