इटावा। श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को कांवड़ मार्ग का स्थलीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी ने कांवड़ यात्रियों से सीधे संवाद कर मार्ग की व्यवस्थाओं, आवागमन एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कांवड़ियों को सुरक्षित यात्रा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं को निर्बाध एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराया जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।पुलिस कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ लगातार कार्य कर रही है।
मुनिश्री साध्यसागर महाराज की हुई चातुर्मास कलश स्थापना

