Headlines

तुमकुर में गुरु-शिष्य का ऐतिहासिक मिलन, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

तुमकुर (कर्नाटक)। अहिंसा तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर महाराज ससंघ एवं उनके परम शिष्य क्षुल्लक श्री 105 प्रगुण सागर महाराज का तुमकुर में भव्य एवं भावपूर्ण मिलन हुआ। गुरु-शिष्य के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। समाजजनों ने मंगल कलश, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ आचार्य संघ का स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य श्री ने धर्म, अहिंसा, संयम और सदाचार का संदेश दिया, जबकि क्षुल्लक श्री प्रगुण सागर महाराज ने आत्मचिंतन एवं जिनवाणी के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। श्रद्धालुओं ने इस ऐतिहासिक मिलन को जैन धर्म की गौरवशाली परंपरा का प्रेरणादायी क्षण बताया।

Please follow and like us:
Pin Share