इटावा-आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में पोलिंग पार्टियों की ब्रीफिंग की गई। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने निर्वाचन कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों ने सभी पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ करें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।ब्रीफिंग के उपरांत पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं, जिससे मतदान संबंधी तैयारियां समय से पूरी की जा सकें। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मतदान होना है। निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया है
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

