Headlines

पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

इटावा-पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से शिकायतों के संबंध में वार्ता की और प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण करने पर जोर दिया। पुलिस की प्राथमिकता फरियादियों की शिकायतों का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेकर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Please follow and like us:
Pin Share