इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों में प्रभावी कार्यवाही कर न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को समयबद्ध तरीके से राहत दिलाई जाए।
एसएसपी ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस की प्राथमिकता शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं,निस्तारण के दिए निर्देश

