इटावा। परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी विवादों का समाधान कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाया जा रहा परिवार परामर्श केंद्र ‘नई किरण’ कार्यक्रम सराहनीय पहल साबित हो रहा है। बुधवार को महिला थाना परिसर में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र की सुनवाई के दौरान तीन परिवारों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराकर उन्हें फिर से एक सूत्र में बांधने का प्रयास सफल रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह सीओ सिटी अवनीश कुमार के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों एवं पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों की समस्याएं सुनीं और उन्हें समझा-बुझाकर आपसी मतभेद दूर करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद तीनों परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया।समझौता करने वालों में आरती पत्नी अतुल निवासी अकबरपुर, थाना बसरेहर, फूलन पत्नी गोविन्द निवासी थाना चौबिया तथा सरिता पत्नी अजय निवासी थाना इकदिल शामिल हैं।इस दौरान महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह उपनिरीक्षक कुंज बिहारी, महिला आरक्षी एवं परिवार परामर्श केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।
इटावा पुलिस ने तीन बिखरते परिवारों को फिर मिलाया, आपसी सहमति से हुआ समझौता-थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह

