Headlines

स्नातक-शिक्षक निर्वाचन को लेकर डीएम और एसएसपी ने की संयुक्त बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

इटावा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। निर्वाचन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करें।निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। इसे देखते हुए अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने, निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share