Headlines

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने शिवपाल सिंह यादव से की शिष्टाचार भेंट

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान एवं जसवंतनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव से चौगुर्जी, इटावा स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। उन्होंने शिवपाल सिंह यादव का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।भेंट के दौरान जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के छोटे पुत्र रौनक सिंह चौहान ने भी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की।

Please follow and like us:
Pin Share