Headlines

मुनि श्री अमित सागर जी महाराज का 43वा दीक्षा दिवस समारोह धूमधाम से हुआ संपन्न

फिरोजाबाद। आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री अमित सागर जी महाराज का 43वा दीक्षा दिवस समारोह पालीवाल हॉल में धूमधाम से आयोजित किया गया जिसमें फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि दूर दराज से आए अनेकों भक्तों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।
श्री धर्मश्रुत शोध संस्थान तथा मुनि श्री संवेगसागर त्यागी व्रती आश्रम फिरोजाबाद के निर्देशन तथा श्री दिगम्बर जैन परिषद चन्द्रनगर फिरोजाबाद के तत्त्वाधान में आयोजित मुनि श्री के दीक्षा दिवस समारोह में बुधवार सुबह से ही धूम रही जिसमें प्रातः सर्वप्रथम नशिया जी मंदिर में मुनि श्री के सानिध्य में पुजारियों ने श्री जी का अभिषेक किया। मुनि श्री के मुखारविन्द से शांतिधारा के पवित्र मंत्रों का उच्चारण किया गया वही अनेको भक्तों ने नित्य नियम पूजन पूरे भक्ति भावों से की। मुनि श्री ने विशाल धर्मसभा को संबोधित किया तथा धर्म का अपने जीवन में महत्व विस्तार से बताया। दोपहर को दीक्षा दिवस की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजो के साथ कोटला रोड स्थित श्री रत्नत्रय दिगम्बर जैन मंदिर नशिया जी से प्रारम्भ होती हुई कंपनी बाग़ चौराहे पर स्थित पालीवाल हॉल पर संपन्न हुई। जहाँ समारोह का शुभारंभ सोनीपत हरियाणा से आये गुरूभक्त ने दीप प्रवज्जलन करके किया वही चित्र अनावरण सुरेश जैन तथा नीतेश अग्रवाल जैन ने किया। नगर विधायक मनीष असीजा तथा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे वर्षायोग समिति द्वारा इनका तिलक, माला तथा पीट दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। महिलाओं के शानदार मंगलाचरण ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने मुनि श्री की भक्ति स्वरूप अपने अपने भाव व्यक्त किए। अरुण जैन पीली कोठी ने अपने परिवार सहित मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया तथा मुनि श्री को नवीन पिच्छिका भेंट करने का सौभाग्य सोनीपत से आए गुरुभक्त परिवार को प्राप्त हुआ। वही अन्य गुरुभक्त ने मुनि श्री को शास्त्र भेंट किये। मंच संचालन राजेश जैन सरल तथा राजकुमार जैन ने किया।मीडिया प्रभारी राज ने बताया कि सायंकालीन धर्मसभा में अनेकों भक्तों ने मुनि श्री की महाआरती की। कार्यक्रम में मुकेश जैन रैमजा, चंद्र प्रकाश जैन, इंद्र कुमार जैन, अशोक जैन जियाजी, सुधीर जैन, मनीष जैन, प्रवीण जैन, संजय जैन रैमजा, मनोज जैन राशन, रोहित जैन, शोभित जैन, राज जैन, पीयूष जैन, शगुन जैन, मोहित जैन, अंकित जैन आदि लोग मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share