Headlines

निर्वाचन की तैयारियों के बीच एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

इटावा। आगामी आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम/वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने गार्द रूम, सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था को चेक करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण सामग्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा संबंधी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने और सुरक्षा व्यवस्था की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पुलिस आगामी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में जुटी है।

Please follow and like us:
Pin Share