Headlines

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सीओ आयुषी सिंह का किया सम्मान, व्यापारी सुरक्षा पर हुई चर्चा

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जसवंतनगर की क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान व्यापारियों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं व्यापारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने व्यापारी हितों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीओ आयुषी सिंह को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, शैलेंद्र सिंह राजावत, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाह, जिला मंत्री मोहित सिंह राजावत, जसवंतनगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महामंत्री विनोद जैन, सुमित शर्मा एवं पवन माथुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share