इटावा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ हुए कथित व्यवहार का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में युवाओं के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सोनम वांगचुक एवं युवाओं पर हुई कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच, पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून, रोजगार के बेहतर अवसर तथा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई। प्रदर्शन में इकरार अहमद, मनोज यादव, अंकुर कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मपाल, कैलाश त्रिपाठी, गिरीश बाबू शाक्य सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर उठाई आवाज

