इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार, संकेतक, रोड मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग, स्ट्रीट लाइट एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, ओवरलोडिंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं डीएम ने स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाने तथा सभी विभागों के समन्वय से सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम-एसएसपी ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश

