Headlines

तरनपाल सिंह को सौंपी गई लायंस क्लब इटावा की अध्यक्ष की जिम्मेदारी

इटावा।समाज की सेवा के लिए समर्पित लायंस क्लब इटावा के अधिष्ठापन समारोह मे सरदार तरनपाल सिंह कालरा को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपकर नई कार्यकारिणी को सेवा का संकल्प दिलाया गया।
अनुराग मिश्रा सचिव एवं मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही ‘लायंस क्लब राइजिंग लीजेंड्स’ की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। पहले ही दिन सेवा की शुरुआत करते हुए ग्यारह स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साइकिल भेंट की गईं तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने हेतु सफारी पार्क में पौधारोपण भी किया गया। लायंस क्लब इटावा के इस दो दिवसीय अधिष्ठापन, दीक्षा एवं चार्टर प्रस्तुतीकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह चौहान पीएमजेएफ एवं उ.प्र.राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.बबिता चौहान की उपस्थित रही जिन्होंने नए सदस्यों को उनके सेवा संकल्पों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर धर्म एवं समाज से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों में सतत तत्पर रहने वाले लायंस क्लब इटावा के नव नियुक्त अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने कहा कि सेवा कार्य के लिए पद नहीं, दायित्व संभाला जाता है,और आज मैंने उस सेवा संस्था का गुरूतर दायित्व संभाला है, जो क्लब के रूप में पिछले लगभग पचास वर्षों से समाज कल्याण के कार्य में लगा हुआ है। इसलिए इसमें ‘मैं’ नहीं,’ हम’ की भावना के साथ कार्य करके ही सेवा के संकल्पों को पूरा किया जा सकता है।मैं मानता हूं कि सेवा एक महान कार्य है लेकिन जब यह दयालुता, प्रेम और सम्मान की भावना के साथ की जाए तो यह सेवा केवल सहायता ही नहीं रहती बल्कि मानवता की सच्ची पूजा बन जाती है। समारोह के दौरान लायंस क्लब इटावा के नव सृजित ‘राइजिंग लीजेंड्स’ के नए पदाधिकारियों शुभम अग्रवाल अध्यक्ष,शिवम अरोड़ा सचिव, शुभम अग्रवाल एडवोकेट कोषाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दीक्षा दिलाई गई।इसके साथ ही क्लब को आधिकारिक रूप से मान्यता देते हुए चार्टर प्रस्तुत किया गया। समारोह की अध्यक्षता मण्डलाध्यक्ष डॉ.आर.एन. वर्मा ने की तथा जिला सचिव अतुल भार्गव ने सभी कार्यक्रमों का संचालन अपनी समर्पित टीम लायन सुरेश अरोड़ा,लायन गौरव पोरवाल, डॉ. मोहित श्रीवास्तव, आशीष वर्मा,अनुराग मिश्रा व मनीष गुप्ता के साथ किया। आयोजन में लायंस क्लब के कई पूर्व मंडलाध्यक्ष जे.डी.अग्रवाल, डॉ.शशि गुप्ता,रमन बिहारी अग्रवाल,राकेश सिंघल, डॉ. योगेश कंसल,एन.के.गुप्ता, डॉ.छवी गुप्ता, अशोक गुप्ता लायन एन डी वार्ष्णेय प्रदीप कुलश्रेष्ठ अजय अग्रवाल अजय भार्गव मंडलाध्यक्ष मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share