इटावा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याए

