इटावा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना बढ़पुरा पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए यमुना नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला का सकुशल रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, थाना बढ़पुरा पुलिस यमुना पुल पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिला ने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय तैराकों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आवश्यक देखभाल एवं परामर्श प्रदान किया गया।पूछताछ में महिला ने अपना नाम अर्चना पत्नी अभय सिंह तोमर, निवासी विजयनगर, गायत्री पार्क, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जनपद इटावा, उम्र लगभग 55 वर्ष बताया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वह शिक्षा विभाग से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हैं तथा पारिवारिक विवाद एवं मानसिक तनाव के कारण भावावेश में आकर उन्होंने यह कदम उठाया था।घटना की सूचना तत्काल उनके परिजनों को दी गई, जो मौके पर पहुंच गए। महिला पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
यमुना नदी में कूदकर जान देने का प्रयास, बढ़पुरा पुलिस की तत्परता से महिला की बची जान

