इटावा। किसानों को खाद एवं यूरिया मिलने में हो रही समस्याओं व स्मार्ट मीटर के कारण विद्युत उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिलों से होने वाली परेशानियों के चलते ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयुक्त नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि किसानों द्वारा खरीफ की फसल की बोआई एवं रोपाई का कार्य चल रहा है। ऐसे समय में किसानों को यूरिया एवं डी०ए०पी० खाद की अत्यधिक आवश्यकता होती लेकिन उन्हें उस यूरिया के लिए लम्बी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। इसके बावजूद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। जिससे वे काफ़ी परेशान एवं हताश हैं। उनकी इन समस्याओं के चलते फसलों की पैदावार भी बहुत प्रभावित हो रही है।इसी तरह बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों का हवाला देते हुए राज्यपाल को अवगत कराया गया है कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं तब से भारी-भरकम बिजली बिलों ने इस महंगाई में आम जनमानस की कमर तोड़कर रख दी है। अपनी इन मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता आज त्राहिमाम कर रही है। राजपाल से अनुरोध किया गया कि इन आधारभूत समस्याओं के लिए कारगर उपाय किए जाएं जिससे पहले से ही अनेकों परेशानियों से जूझ रही ग़रीब जनता को कुछ राहत मिल सके। किसान अपने खेतों में समय से और अच्छी तरह से फसलों की पैदावार कर सकें। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि यदि जनहित से जुड़ी उनकी यह मांगे अति शीघ्र ना मानी गईं तो वह जनमानस के हितों को दृष्टिगत रखते हुए आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।ज्ञापन देने वालों में पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत,अरुण यादव, प्रशांत तिवारी, आसिफ़ जादरान, प्रदीप द्विवेदी, कृपाराम राजपूत,अंसार अहमद, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष मोहित प्रताप सिंह, दीक्षा शुक्ला, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सरताज, अमन तिवारी, मुस्तकीम, रणवीर सिंह यादव, मोहनलाल प्रजापति, पंकज राजपूत, रोहन सिंह, अमर ज्योति एवं रश्मि सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।
किसानों और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

