Headlines

22 जुलाई को तीनों विधानसभाओं में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

इटावा। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 22 जुलाई 2026 को जनपद की सदर, भरथना एवं जसवंतनगर विधानसभा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए बूथ अध्यक्षों से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार (अन्नू) गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संगठन जन-जन तक पहुंचता है।
उन्होंने बताया कि सदर विधानसभा का सम्मेलन शांति वाटिका में प्रातः 10 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी रहेंगी। भरथना विधानसभा का सम्मेलन बकेवर स्थित भगवती गेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया मुख्य अतिथि होंगे। वहीं जसवंतनगर विधानसभा का सम्मेलन येलो उत्सव गार्डन में दोपहर 12 बजे होगा, जिसमें औरैया के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता शामिल होंगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। बैठक में जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मीडिया प्रकोष्ठ, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share