इटावा। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों ने बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि लगातार समस्याएं उठाए जाने के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होते और बैठक भी समय पर शुरू नहीं की जाती।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चौहान के नेतृत्व में व्यापारी बैठक छोड़कर बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर समस्याओं के समाधान की मांग की।
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि 23 जुलाई को आयोजित होने वाली व्यापार बंधु की बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान अर्चना कुशवाहा, अंजू यादव, रंजीत सिंह कुशवाहा, यामीन रिंकू चौधरी, इकरार अहमद, डॉ. ए.के. तिवारी, मीरा तिवारी, रिंकू यादव, विनीत पाण्डेय, इदरीश, सरदार मोहन सिंह, सुनीता कुशवाहा, गगन पोरवाल, सुभाष गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, हरी गोपाल शुक्ला, विनोद जैन, उमेश वर्मा, अंजू ठाकुर, सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का व्यापार संगठनों ने किया बहिष्कार

