इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से नुमाइश पंडाल पहुंचकर निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, सभा स्थल, वीआईपी रूट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग, आपातकालीन निकासी, अग्निशमन, चिकित्सा एवं विद्युत व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। एसएसपी ने सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, वहीं डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित इटावा दौरे को लेकर नुमाइश पंडाल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

