Headlines

देश भर में राजसमंद से सकल जैन जागृति जनगणना अभियान का आगाज राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता ने किया जैन समाज से आह्वान

राजसमंद जिले में सकल जैन समाज के लिए दिगंबर जैन महासभा द्वारा दिगंबर जैन युवा महासभा के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष विकेश मेहता द्वारा जैन जनगणना जागृति अभियान की शुरुआत की गई

महावीर भवन राजसमंद में चातुर्मास के दौरान जैन स्थानकवासी समाज के मध्य चतुर्मासरत आचार्य श्री भावचंद्र जी महाराज सा लिमडी अजरामर संप्रदाय के पूज्य महिमा श्री महासती पूज्य तेजस महासती जी पूज्य हंस श्री महासती जी का आशीर्वाद प्राप्त किया

मेहता ने सभी साध्वी जी को जैन जनगणना जागृति अभियान की जानकारी का साहित्य प्रदान किया वहीं मेहता ने कहा कि सभी संतो के आशीर्वाद से पूरे देश में या अभियान चलाया जाएगा जिसमें की जैन समाज को जनगणना के लिए जागृत किया जाएगा इस पर साध्वी जी ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए पूज्य हंस श्री महासती माताजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन समाज की एकता के लिए एवं जनगणना के लिए वह प्रवचन में समाज को विशेष निवेदन एवं निर्देश देंगे साथी पदाधिकारी की एक बैठक आयोजित कर उनको प्रत्येक परिवार से जैन जागृति जनगणना अभियान के अंतर्गत जब सरकार द्वारा जनगणना की जा रही है उसमें सभी अपनी धर्म और जाति के आगे जैन एवं भाषा के आगे प्राकृत भाषा लिखने का कार्य करेंगे

मेहता ने साध्वी जी को बताया कि वह पूरे देश में जहां भी चातुर्मास हो रहे हैं वहां पर संतों के चरणों में जाएंगे एवं जैन समाज के एकता एवं जैन जागृति जनगणना अभियान को घर घर संतो के आशीर्वाद से पहुंचाएंगे

मेहता के साथ में स्थानीय राजसमंद समाज के अनिल मेहता रिशी मेहता एवं अन्य समाजजन मौजूद रहे

उल्लेखनीय की 2026 में होने वाली जनगणना में जैन समाज पूरी ताकत के साथ अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे

Please follow and like us:
Pin Share