Headlines

ताइक्वांडो खिलाड़ी शौर्य सिंह ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

इटावा- ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने प्रथम यूथ स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।आगरा के होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा में 12 जुलाई और 13 जुलाई को आयोजित इस चैंपियनशिप में इटावा के खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।शौर्य सिंह ने जूनियर अंडर 48 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल और इंडिविजुअल पूमसे में गोल्ड मेडल जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
वहीं जस्मिन चौहान ने बालिका वर्ग अंडर 44 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया।इस स्टेट चैंपियनशिप के माध्यम से शौर्य का चयन यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए स्टेट टीम में हुआ है। इसके बाद शौर्य यूथ नेशनल गेम्स में प्रतिभाग करेगा। वहां से इंडिया टीम का चयन होगा और फिर इंडिया टीम यूथ ओलंपिक में भाग लेगी। ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं कोच हिमांशु यादव ने बताया कि यह प्रथम बार है जब उत्तर प्रदेश में यूथ ओलंपिक के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई और इटावा के खिलाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कोषाध्यक्ष नबिला ने बताया कि शौर्य सिंह पिछले 7 वर्षों से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं सह सचिव रोहित द्विवेदी एवं गोविंद सिंह ने शौर्य के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। जिला मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता एवं श्याम ने शौर्य को नेशनल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।एसोसिएशन ने कहा कि शौर्य और जस्मिन की मेहनत और लगन से जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share