Headlines

पूर्व विधायक स्व. राम लखन धोबी के पुत्र ऋषि धोबी कांग्रेस में शामिल, सैकड़ों समर्थकों संग थामा पार्टी का दामन

इटावा। लखना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राम लखन धोबी के पुत्र ऋषि धोबी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव नीलांशु चतुर्वेदी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ऋषि धोबी ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, प्रशांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ऋषि धोबी के समर्थक मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share