इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान की संस्तुति पर महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी श्रीमती रीना राठौर को महिला व्यापार मंडल का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया।
इस अवसर पर सुनीता कुशवाहा ने रीना राठौर का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ मंत्री बी.के. वर्मा, जिला अध्यक्ष संतोष चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, जिला संगठन मंत्री बृजेश शर्मा, जिला मंत्री सोमेश अवस्थी, महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाहा, महिला जिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा, महिला जिला मंत्री अनुपम गौतम, सदस्य आरती वर्मा, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
रीना राठौर महिला व्यापार मंडल की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

