Headlines

त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी ने फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में किया पैदल गश्त

इटावा -आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह द्वारा थाना फ्रेंड्सकॉलोनीक्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बाजार क्षेत्र के व्यापारियों से संवाद कर उन्हें दुकानों के सामने अतिक्रमण न करने तथा आवागमन सुचारु बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।साथ ही आमजन को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।इस दौरान थानाध्यक्ष फ्रेंड्स कॉलोनी अमित कुमार मिश्र सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें । पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर सतर्कता बरती जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share