Headlines

पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड का तृतीय सोपान जाँच शिविर सम्पन्न

इटावा। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल में दिनांक 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक तृतीय सोपान जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के विभिन्न नियमों, सिद्धांतों, सेवा कार्यों तथा व्यावहारिक गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना, सहयोग, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिविर में स्काउट मास्टर स्पर्श पाण्डेय, गाइड कैप्टन आरती, एलओसी गाइड एवं जिला संगठन आयुक्त श्रीमती अर्चना चौधरी, एचडब्ल्यूबी सहायक कमलेश कांत एवं श्रीमती विनिता त्रिपाठी, एलओसी स्काउट एवं जिला संगठन आयुक्त अच्युत कुमार त्रिपाठी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी बताते हुए स्काउट एवं गाइड गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, मानवीय मूल्यों और समाज के प्रति सेवा भाव विकसित करने पर बल दिया।
शिविर के सफल आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, सामूहिक रूप से कार्य करने तथा भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली। विद्यालय परिवार ने भारत स्काउट एवं गाइड, के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया

Please follow and like us:
Pin Share