Headlines

आभूषण कारोबार में पारदर्शिता की पैरवी, 22 कैरेट हॉलमार्क गहनों पर 3.5% मेकिंग चार्ज की पेशकश

इटावा। आभूषण कारोबार में पारदर्शी बिलिंग, शुद्धता और खुली प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गहना ज्वेलर्स ने ग्राहकों और आभूषण व्यापारियों के नाम खुला पत्र जारी किया है। इसमें ग्राहकों के हितों की रक्षा, मेकिंग चार्ज में पारदर्शिता और सोने की खरीदारी पर विधिवत जीएसटी बिल उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।गहना ज्वेलर्स के संचालक पारस जैन ने पत्र के माध्यम से कहा कि वर्तमान समय में ग्राहक सोने के भाव, शुद्धता के मानकों और आभूषणों की नई डिजाइनों के प्रति जागरूक हैं। ऐसे में कारोबार में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करते हुए गुणवत्ता, उचित दरों और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उनका कहना है कि व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा से घबराने के बजाय अपनी सेवाओं और कार्यप्रणाली में सुधार पर ध्यान देना चाहिए।3.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर आभूषण उपलब्ध कराने का दावासंस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राहकों को 22 कैरेट HUID युक्त हॉलमार्क सोने के आभूषण 3.5 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर उपलब्ध कराने की पेशकश की जा रही है। प्रतिष्ठान ने स्पष्ट बिलिंग और खरीदारी पर विधिवत जीएसटी बिल देने की बात कही है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को खरीदारी के दौरान लागत और शुल्क की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना बताया गया है।
खुले पत्र में ग्राहकों से अपील की गई है कि वे सोने के आभूषण खरीदते समय वजन, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और बिल की जानकारी अवश्य लें। साथ ही, खरीदारी के समय पक्का जीएसटी बिल प्राप्त करें, ताकि लेनदेन में पारदर्शिता बनी रहे और ग्राहक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।गहना ज्वेलर्स का प्रतिष्ठान केपी कॉम्प्लेक्स, तिकोनी अड्डा,में स्थित है। ग्राहक अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8126470501 पर संपर्क कर सकते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share