इटावा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत शनिवार को तहसील सदर में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक और क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण पर जोर दिया गया।पिंक तहसील दिवस का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने के लिए सहज और सुलभ मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। अधिकारियों ने संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता और गंभीरता से विचार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पिंक तहसील दिवस में सुनीं महिलाओं की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

