Headlines

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत चौबिया पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

इटावा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना चौबिया की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र में जागरूकता चौपाल आयोजित कर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।
साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए टीम ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया गया। पुलिस ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और जनजागरूकता के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ सकें।

Please follow and like us:
Pin Share