Headlines

सीएमएचओ ने शहरी क्षेत्र की समीक्षा, कहा जनहित में कार्य करें नहीं तो होगी कार्यवाही

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम एस सागर ने शनिवार को शहरी क्षेत्र ग्वालियर की समीक्षा बैठक ली , जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं एपीएम, पीएचएम, एलडीसीएमआईएस आदि उपस्थित थे ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला डॉ.एम.एस. सागर ने बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जिस जोन (क्षेत्र ) का काम लक्ष्य के विरुद्ध कम था उन्हें चेतावनी दी और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन एवं जरूरत मंदों तक पहुंचायें अन्यथा कार्यवाही होगी, उन्होंने कहा कि अगली बार जब में समीक्षा करूंगा तब मुझे बेहतर उपलब्धि मिलनी चाहिए उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.एस. राजपूत से कहा कि आप शत् प्रतिशत उपलब्धि हेतु सम्बंधित कर्मचारियों/ अधिकारियों से कार्य करायें अगर जो कर्मचारी/अधिकारी काम न करें तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करें अन्यथा आपको विरूद्ध भी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
उन्होंने टीकाकरण, एएनसी, अनमोल पोर्टल आदि की भी समीक्षा की ।

Please follow and like us:
Pin Share