Headlines

सुलह से परिवारों में लौटा सौहार्द, महिला थाना पुलिस ने किया सम्मानित-प्रभारी आकांक्षा सिंह

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी बबीता सिंह एवं सीओ सिटी अवनीश कुमार के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी आकांक्षा सिंह के नेतृत्व में महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र एवं अभियोजन विभाग की ओर से सराहनीय पहल की गई।
परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से सफलतापूर्वक निस्तारित कराए गए पारिवारिक प्रकरणों से जुड़े परिजनों को महिला थाना परिसर में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनसे परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली एवं विवादों के समाधान को लेकर फीडबैक भी लिया गया।इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराना, परिवारों में आपसी समझ और सौहार्द बढ़ाना तथा परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाना है। महिला थाना पुलिस की इस पहल से पारिवारिक विवादों के निस्तारण में संवाद, समझौते और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिल रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share