Headlines

पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र लेकर उनकी समस्याओं के न्यायोचित समाधान का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों से स्वयं वार्ता कर प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के समाधान में गंभीरता बरतने और किसी भी शिकायत को अनदेखा न करने पर जोर दिया। पुलिस की प्राथमिकता है कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का निष्पक्षता के साथ त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

Please follow and like us:
Pin Share